New 2026 Honda City Facelift : अगर आप एक प्रीमियम और भरोसेमंद सेडान खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Honda Cars India ने भारतीय बाजार में नई 2026 Honda City फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 12 लाख रुपये रखी है, जबकि टॉप मॉडल के लिए करीब 21 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
Honda City लंबे समय से भारत में उन लोगों की पसंद रही है, जो कम्फर्ट, प्रीमियम फील और शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं। अब कंपनी ने इसके नए फेसलिफ्ट मॉडल में डिजाइन को और ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश बना दिया है, जिससे यह पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आती है। यह इस पॉपुलर सेडान का दूसरा मिड-लाइफ अपडेट है और फिलहाल ग्लोबल मार्केट में इसकी सातवीं जनरेशन मौजूद है।
New 2026 Honda City facelift का शानदार नया लुक
New Honda City Facelift का डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश और शानदार दिखाई देता है।कंपनी ने इस बार कार के फ्रंट लुक को काफी शार्प और मॉडर्न बनाने की कोशिश की है, जिससे सड़क पर इसकी मौजूदगी पहले से ज्यादा दमदार लगती है।

पुराने मॉडल में मिलने वाली क्रोम स्लैट को हटाकर इस बार कंपनी ने नई ऑल-ब्लैक हनीकॉम्ब मेश ग्रिल दी है, जो कार को ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देती है। खास बात यह है कि यह ग्रिल सीधे हेडलैंप तक जाती है, जिससे सामने से देखने पर कार का फ्रंट काफी क्लीन और एकदम यूनिफाइड दिखाई देता है।
वहीं कंपनी का दावा है कि नया LED लाइटिंग सेटअप पहले के मुकाबले लगभग 2 गुना ज्यादा चौड़ा और लंबा थ्रो देगाजिससे रात में गाड़ी चलाते समय पहले से बेहतर रोशनी मिलेगी और ड्राइविंग ज्यादा आरामदायक लगेगी।
फ्रंट बंपर में भी इस बार कई नए डिजाइन एलिमेंट देखने को मिलते हैं। इसमें दिए गए नए वर्टिकल एयर इनटेक और तीर जैसे डिजाइन कार के फ्रंट लुक को पहले से ज्यादा शार्प और स्पोर्टी बनाते हैं। कुल मिलाकर सामने से देखने पर नई Honda City पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम महसूस होती है।
साइड प्रोफाइल की बात करें तो कार में नए 16-इंच डुअल-टोन डायमंड-कट अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसके लुक में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ये नए अलॉय व्हील पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश और अपमार्केट नजर आते हैं।
वहीं पीछे की तरफ भी कंपनी ने हल्के लेकिन अच्छे बदलाव किए हैं। कार में नई LED टेललाइट सिग्नेचर और ज्यादा शार्प डिजाइन वाला रियर बंपर मिलता है, जिससे इसका बैक लुक भी काफी आकर्षक दिखाई देता है। नए बंपर की वजह से कार की लंबाई भी पहले से थोड़ी बढ़ गई है और यही चीज इसे अपने सेगमेंट में और ज्यादा दमदार रोड प्रेजेंस देती है।
New 2026 Honda City Facelift का इंटीरियर
नई Honda City फेसलिफ्ट का केबिन अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक महसूस होता है। कंपनी ने इंटीरियर में कई ऐसे बदलाव किए हैं, जो ड्राइविंग और पैसेंजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।
सबसे बड़ा बदलाव इसका नया 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो पहले से ज्यादा बड़ा और मॉडर्न दिखाई देता है। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन कनेक्ट करना काफी आसान हो जाता है। साथ ही कंपनी ने इसमें टाइप-C USB पोर्ट भी दिए हैं, जो आज के समय की जरूरत बन चुके हैं।
कार के अंदर नई आइवरी व्हाइट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिससे केबिन ज्यादा प्रीमियम और खुला-खुला महसूस होता है। वहीं सीट्स की कुशनिंग को भी बेहतर किया गया हैजिससे लंबी दूरी का सफर भी काफी आरामदायक महसूस होता है।इसके अलावा फ्रंट सीट्स अब वेंटिलेटेड फीचर के साथ आती हैं, जो गर्मियों में काफी राहत देने वाला फीचर साबित हो सकता है।
New 2026 Honda City Facelift के सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में भी नई Honda City फेसलिफ्ट काफी मजबूत नजर आती है। कंपनी ने इसमें कई जरूरी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए हैं, ताकि ड्राइविंग के दौरान बेहतर सुरक्षा मिल सके।
इस सेडान में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और कई जरूरी बेसिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा कार में हिल असिस्ट, Honda Lane Watch कैमरा, रेन-सेंसिंग वाइपर, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और TPMS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाते हैं।
सबसे बड़ा अपडेट यह है कि कंपनी ने अब इसमें 360-डिग्री व्यू कैमरा भी जोड़ दिया है। इसकी मदद से पार्किंग और तंग जगहों में कार को संभालना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाता है।
New 2026 Honda City Facelift के इंजन और परफॉर्मेंस
नई Honda City फेसलिफ्ट में कंपनी ने वही भरोसेमंद 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है, जो स्मूद ड्राइविंग और अच्छे परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यह इंजन 119 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।खरीदार अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से इसमें 6-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन ले सकते हैं।
वहीं जो लोग ज्यादा माइलेज और मॉडर्न टेक्नोलॉजी चाहते हैं, उनके लिए Honda City e:HEV स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन भी मौजूद है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलता है, जो मिलकर 125 bhp की पावर और 253 Nm का टॉर्क देता है। यह सेटअप e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे ड्राइविंग काफी स्मूद महसूस होती है।
कंपनी का दावा है कि हाइब्रिड वर्जन लगभग 27.6 kmpl तक का माइलेज दे सकता है, जो इसे कम फ्यूल खर्च में चलने वाली प्रीमियम सेडान बनाता है।
Also Read:New Tata Tiago 2026: नया लुक, दमदार सेफ्टी और EV अवतार के साथ जल्द होगी लॉन्च





