New Tata Tiago 2026: Tata Motors ने अपनी पॉपुलर हैचबैक टियागो के नए जनरेशन मॉडल से आखिरकार पर्दा उठा दिया है। कंपनी इस अपडेटेड कार की कीमतों का ऐलान 28 मई को करने वाली है। खास बात ये है कि नई टियागो के साथ इसका अपडेटेड ईवी वर्जन भी लॉन्च होगा।
New Tata Tiago पेट्रोल और CNG दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आएगी, जबकि इसकी शुरुआती कीमत करीब 4.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल में 8 लाख रुपये से ऊपर तक जा सकती है।इस बार कार में बाहर से लेकर अंदर तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम, मॉडर्न और स्टाइलिश हो गया है।
New Tata Tiago का नया अवतार! 360° कैमरा, 6 Airbags और प्रीमियम लुक से मचाएंगी धमाल
New Tata Tiago इस बार बिल्कुल नए अंदाज़ में आने वाली है। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें 360 डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दे सकती है। टियागो को पहली बार साल 2016 में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद इसके दो फेसलिफ्ट मॉडल आए। लेकिन अब जाकर टाटा मोटर्स इसे पूरी तरह नई जनरेशन अपडेट देने जा रही है, जिससे कार का लुक और फीचर्स दोनों काफी बदलने वाले हैं।
NEW TATA TIAGO 2026
डिज़ाइन की बात करें तो नई टियागो का फ्रंट अब काफी हद तक टाटा अल्ट्रोज़ से मिलता-जुलता नजर आता है। इसमें पहले से ज्यादा स्लिम LED हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जिनके साथ DRLs भी इंटीग्रेटेड हैं। फ्रंट बम्पर को ब्लैक फिनिश दी गई है, जो इसे थोड़ा स्पोर्टी लुक देती है। नीचे की तरफ छोटे फॉग लैम्प्स भी दिए गए हैं।
इसके अलावा कार में ब्लैक रूफ, शार्क-फिन एंटीना और ब्लैक ORVMs जैसे एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे, जो इसके स्टाइल को और बेहतर बनाते हैं।वहीं नए ड्युअल-टोन अलॉय व्हील्स कार के लुक में चार चांद लगा देते हैं और इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश बना देते हैं।
नई टाटा टियागो का रियर लुक भी इस बार काफी बदला हुआ नजर आता है। पीछे की तरफ कंपनी ने टेललैम्प्स को ऐसा डिजाइन दिया है, जिससे ये कनेक्टेड लाइट बार जैसा फील देते हैं, हालांकि दोनों लाइट्स आपस में जुड़ी नहीं हैं। नया बम्पर और स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स कार को पहले से ज्यादा मॉडर्न और फ्रेश लुक देते हैं।
साइज की बात करें तो New Tata Tiago की लंबाई पहले की तरह 4 मीटर से कम ही रहने वाली है, जिससे शहर में इसे चलाना और पार्क करना आसान रहेगा। वहीं इसका व्हीलबेस करीब 2400mm रखा गया है, जिससे अंदर अच्छा स्पेस मिलने की उम्मीद है।
अब नई जनरेशन टियागो में सेफ्टी को और ज्यादा मजबूत किया जा सकता है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, Electronic Stability Program (ESP) और Traction Control जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि ट्रैक्शन कंट्रोल को ऑफ करने का ऑप्शन मिलेगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कहना थोड़ा जल्दबाजी होगा। लेकिन इतना जरूर माना जा रहा है कि कंपनी इस बार फीचर्स के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ने वाली।
Tata Tiago का नाम आखिर क्यों बदला गया था? जानिए पूरी कहानी
बहुत कम लोग जानते हैं कि टाटा टियागो का नाम पहले कुछ और रखा गया था। कंपनी शुरुआत में इस कार को “Zica” नाम से लॉन्च करने वाली थी। लेकिन उसी समय अफ्रीका में “Zika Virus” तेजी से फैल रहा था। टाटा मोटर्स को लगा कि किसी वायरस से मिलता-जुलता नाम रखना सही नहीं होगा, इसलिए कंपनी ने तुरंत फैसला बदलते हुए कार का नाम “Tiago” कर दिया।
कंपनी का ये फैसला काफी सही साबित हुआ, क्योंकि 2016 में लॉन्च होने के बाद से टियागो लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है और लोगों के बीच काफी पॉपुलर भी हुई। सेफ्टी के मामले में भी इस कार ने अपनी अच्छी पहचान बनाई और इसे 2 एयरबैग्स के साथ 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।
New Tata Tiago के इंटीरियर में क्या-क्या होगा खास
नई टाटा टियागो के इंटीरियर की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ बड़े फीचर्स लगभग कन्फर्म माने जा रहे हैं। इस बार कार में पहली बार 360-डिग्री कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा, जिसका अंदाजा फ्रंट बम्पर और ORVMs पर लगे कैमरों से लगाया जा सकता है। इसके अलावा कार में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पहले से ज्यादा फ्रेश केबिन थीम मिलने की उम्मीद है।
इंजन की बात करें तो नई टियागो में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। इसमें वही 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगा। कंपनी इसका CNG वेरिएंट भी जारी रखेगी, जिससे कम खर्च में कार चलाने वाले ग्राहकों को काफी फायदा मिलेगा।
हालांकि इस सेगमेंट में पावर्ड सीट्स मिलने की उम्मीद फिलहाल कम ही है। फ्रंट की दोनों सीटों के हेडरेस्ट फिक्स हो सकते हैं, यानी उन्हें ऊपर-नीचे एडजस्ट नहीं किया जा सकेगा। वहीं पीछे की सीटों में एडजस्टेबल हेडरेस्ट मिलने की संभावना है। इसके अलावा कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स भी जारी रह सकते हैं, क्योंकि ये पहले से ही टियागो का हिस्सा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि लॉन्च तक कंपनी इसमें और कौन-कौन से नए फीचर्स जोड़ती है।
TATA TIAGO NEW EV 2026
New Tata Tiago EV का नया जनरेशन मॉडल आया सामने
अब बात करें नई टियागो EV की, तो इसका लुक पेट्रोल मॉडल से थोड़ा अलग नजर आता है। फ्रंट डिजाइन काफी क्लीन और सिंपल रखा गया है, जिसकी वजह से कार सामने से काफी प्लेन दिखाई देती है। जहां पहले फॉग लैम्प्स देखने को मिलते थे, वहां अब सिर्फ उनकी जगह जैसी डिजाइन दी गई है, लेकिन असली फॉग लैम्प्स नहीं दिए गए हैं। ऊपर की तरफ LED हेडलैम्प्स मिलते हैं और उनमें DRLs भी इंटीग्रेटेड हैं।
नीचे की ग्रिल का डिजाइन भी काफी सिंपल रखा गया है, जिससे EV वाला मॉडर्न फील आता है। पीछे की तरफ आपको Tiago की बैजिंग देखने को मिलेगी, जबकि साइड में Tata.ev की ब्रांडिंग दी जाएगी। कुल मिलाकर पीछे से देखने पर इसका डिजाइन काफी हद तक रेगुलर टियागो जैसा ही लगता है। अगर बैजिंग हटा दी जाए तो दोनों में ज्यादा बड़ा फर्क नजर नहीं आता, सिर्फ बम्पर डिजाइन और कुछ छोटे-छोटे एलिमेंट्स अलग दिखाई देते हैं।
कीमत की बात करें तो माना जा रहा है कि कंपनी नई टियागो EV को करीब 7.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के आसपास लॉन्च कर सकती है।
क्या नई Tata Tiago पड़ेगी Swift पर भारी?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नई टाटा टियागो पहले से ज्यादा दमदार तरीके से Swift को टक्कर दे पाएगी? कंपनी ने जिस तरह से इस बार कार के डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी पर काम किया है, उससे तो यही लगता है कि टाटा इस बार मुकाबले को और मजबूत बनाना चाहती है।
वैसे भी टियागो पहले से ही करीब 7,000 यूनिट्स महीने की बिक्री हासिल कर रही है, जो इस सेगमेंट के हिसाब से काफी अच्छे नंबर माने जाते हैं। ऐसे में अगर नई जनरेशन मॉडल का लुक, फीचर्स और प्रीमियम फील ग्राहकों को पसंद आ जाता है, तो ये कार Swift के लिए मुश्किल जरूर खड़ी कर सकती है।
“मैं NewsNation.com की संस्थापक, लेखिका और ब्लॉगर हूँ। अलग-अलग विषयों पर साफ, सच्ची और भरोसेमंद खबरों को आसान हिंदी भाषा में पाठकों तक पहुँचाने की मेरी निरंतर कोशिश रहती है।”